Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ब्रिजर्टन सीज़न 4 की शूटिंग समाप्त, बेनेडिक्ट और सोफी की कहानी 2026 में आ रही है

    June 21, 2025

    लीड्स टेस्ट: क्या जडेजा की चूक से भारत की मुश्किलें बढ़ेंगी?

    June 21, 2025

    CBI का 100 करोड़ के GST घोटाले पर प्रहार: बिहार-झारखंड में छापेमारी, कस्टम अधिकारी जांच के दायरे में

    June 21, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ब्रिजर्टन सीज़न 4 की शूटिंग समाप्त, बेनेडिक्ट और सोफी की कहानी 2026 में आ रही है
    • लीड्स टेस्ट: क्या जडेजा की चूक से भारत की मुश्किलें बढ़ेंगी?
    • CBI का 100 करोड़ के GST घोटाले पर प्रहार: बिहार-झारखंड में छापेमारी, कस्टम अधिकारी जांच के दायरे में
    • मुंगेली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, योग के लाभों पर जोर
    • कफ़न और षडयंत्र: परिवार ने राजा रघुवंशी मामले में राज की भूमिका पर सवाल उठाए
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन: लाइब्रेरी में होगी इंडोर और आउटडोर अध्ययन की व्यवस्था
    • सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया गौरवान्वित: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • ‘सिनर्स’ मूवी: ओटीटी पर रिलीज की तारीख घोषित, माइकल बी. जॉर्डन स्टारर फिल्म देखने का इंतज़ार खत्म
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Indian Samachar
    • World
    • India
    • Chhattisgarh
    • Madhya Pradesh
    • Sports
    • Technology
    Login
    Indian Samachar
    Home»Chhattisgarh»मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

    Indian SamacharBy Indian SamacharJune 21, 20253 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard Threads
    Featured Image
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन*

    *नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण और डूमरडीह में कुम्हार समाज के लिए सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा*

    रायपुर 21 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में दुलदुला विकासखंड के लिए 3 करोड़ 45 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 22.36 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ग्रामीण हाट बाजार शेड का लोकार्पण और 2 करोड़ 78 लाख 9 हजार रुपये की लागत के 10 अन्य कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पर्यटन स्थल नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण और डूमरडीह में कुम्हार समाज के लिए सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी है। आज दुनिया के सभी देशों के लोग योग के फायदों के प्रति जागरूक होकर इस प्राचीन भारतीय विद्या को अपना रहे हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत मयूरचुंदी से दुलदुला तक बस सेवा शुरू की जाएगी। साथ ही, दुलदुला में बस स्टैंड निर्माण की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ‘मोदी की गारंटी’ को तेजी से लागू कर रही है। सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण की दर को प्रति मानक बोरा 5,500 रुपये निर्धारित किया गया है।अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आगामी पंचायत दिवस पर इसे सभी ग्राम पंचायतों में शुरू करने की योजना है। रजिस्ट्री प्रक्रिया में 10 नई क्रांतियों के तहत नवाचारों का उपयोग कर पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल, डिजिटल और नागरिक-केंद्रित बनाया गया है।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष दुलदुला श्री राजकुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, श्री भरत सिंह, श्री कृष्ण कुमार राय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Chhattisgarh

    मुंगेली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, योग के लाभों पर जोर

    June 21, 2025
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन: लाइब्रेरी में होगी इंडोर और आउटडोर अध्ययन की व्यवस्था

    June 21, 2025
    Chhattisgarh

    सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया गौरवान्वित: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    June 21, 2025
    Chhattisgarh

    जशपुर में 24/7 अध्ययन के लिए नया नालंदा परिसर: मुख्यमंत्री साय ने किया शिलान्यास

    June 21, 2025
    Chhattisgarh

    रायपुर सेंट्रल जेल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, कैदियों ने लिया हिस्सा

    June 21, 2025
    Chhattisgarh

    सीएम विष्णु देव साय ने जशपुर में योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया, स्वास्थ्य और विकास पर जोर

    June 21, 2025
    -Advertisement-
    Advertisement
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    © 2025 Indian Samachar. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?