Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गोलचक्करों पर अस्थायी यातायात बदलाव: जाम से राहत के लिए प्रयास, स्थायी बैरियर कांवड़ यात्रा के बाद

    June 21, 2025

    इजरायली हवाई हमले में मारा गया IRGC कुद्स फोर्स का अधिकारी, ईरान की क्षेत्रीय हथियार आपूर्ति श्रृंखला में बाधा

    June 21, 2025

    ‘द हंट’ वेब सीरीज: रिलीज की तारीख और कहां देखें, जानें

    June 21, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गोलचक्करों पर अस्थायी यातायात बदलाव: जाम से राहत के लिए प्रयास, स्थायी बैरियर कांवड़ यात्रा के बाद
    • इजरायली हवाई हमले में मारा गया IRGC कुद्स फोर्स का अधिकारी, ईरान की क्षेत्रीय हथियार आपूर्ति श्रृंखला में बाधा
    • ‘द हंट’ वेब सीरीज: रिलीज की तारीख और कहां देखें, जानें
    • Oakley Meta HSTN: Meta का नया स्मार्ट ग्लास, एथलीटों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया
    • यशस्वी जायसवाल के कोच का दावा, इंग्लैंड में शानदार शुरुआत के बाद श्रृंखला में छाएंगे
    • मासेराती की किस्मत दांव पर: स्टेलेंटिस बिक्री पर विचार कर रहा है, नए सीईओ जल्द करेंगे फैसला
    • नालंदा में बाढ़ का संकट: भारी बारिश के बाद फल्गू नदी में वृद्धि
    • हेमंत सोरेन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दी शुभकामनाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Indian Samachar
    • World
    • India
    • Chhattisgarh
    • Madhya Pradesh
    • Sports
    • Technology
    Login
    Indian Samachar
    Home»Chhattisgarh»107 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    Chhattisgarh

    107 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    Indian SamacharBy Indian SamacharJune 21, 20253 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard Threads
    Featured Image
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर 107.81 करोड़ के 64 कार्यो का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। इनमें जशपुर विधानसभा क्षेत्र के 61 करोड़ 20 लाख के 85 कार्यों का भूमिपूजन और 15 करोड़ 80 लाख के 6 कार्यों का लोकार्पण किया। इसी प्रकार कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत् फरसाबहार विकासखंड के 24 करोड़ 90 लाख के 15 कार्यों का भूमिपूजन और 5 करोड़ 91 लाख के 4 कार्यों का लोकार्पण भी किया।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में एक पेड़ मां के नाम लगाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि बारिश शुरू हो चुकी है। समय अनुकूल है। यदि मां साथ में है तो उन्हें समक्ष में रखकर अथवा स्वर्गीय होने पर उनका फोटो सामने रखकर मां के नाम पौधे जरूर लगाए। आजीवन इसकी सुरक्षा का दायित्व भी संभाले। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर योग आयोग के प्रशिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
    समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि योग सभी तरह के भेदभाव से ऊपर है। जाति, धर्म, महिला, पुरुष सभी समान रूप से अभ्यास में लाकर लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी इसका लाभ उठाएं। यह साल के सबसे बड़ा दिन 21 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतर्राष्ट्रीय मंच में ले जाकर इसे पहचान दिलाई है। इस साल का योग हरित योग पर आधारित है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील सभी लोगों से की। श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि इस साल योग दिवस की थीम ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य‘‘ है जो पृथ्वी एवं मानव स्वास्थ्य के आपसी संबंध को बताता है।
    योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जशपुर की वादियां बहुत ही सुन्दर और योग के लिए अनुकूल है। जशपुर चायपत्ती, काजू, नाशपाती,आदि अन्य फसलों की अच्छी पैदावार होती है। उन्होंने कहा जशपुर का प्राकृतिक वातावरण स्वर्ग से सुन्दर की अनुमति करता है। योग पठन-पाठन का विषय नहीं है, यह रोज अभ्यास करने और जीवन में अपनाने का है। जीवन जीने का एक तरीका है इसे हर आदमी आजीवन निरोग रह सकता है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने योग दिवस के कार्यक्रम में सभी का आभार व्यक्त किया। स्वागत भाषण समाज कल्याण विभाग की संचालक रोक्तिमा यादव ने दिया। योग प्रशिक्षक श्री छबिलाल साहू, ज्योती साहू और उनकी टीम को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दिव्यांग बालिका कठिन योगाभ्यास करके लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, पद्मश्री जागेश्वर राम यादव, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, राज्य के सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, माटीकला बोर्ड, शंभूनाथ चक्रवर्ती, नगरपालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गे, आईजी दीपक झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे और योग संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Chhattisgarh

    सीएम विष्णु देव साय ने जशपुर में योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया, स्वास्थ्य और विकास पर जोर

    June 21, 2025
    Chhattisgarh

    कुनकुरी को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मातृ शिशु चिकित्सालय की रखी आधारशिला

    June 21, 2025
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

    June 21, 2025
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल

    June 21, 2025
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने हजारों लोगों के साथ जिला मुख्यालय जशपुर में किया योगाभ्यास

    June 21, 2025
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ में कपल लापता: 6 दिन से गायब, राजा रघुवंशी केस से मिलती-जुलती घटना

    June 21, 2025
    -Advertisement-
    Advertisement
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    © 2025 Indian Samachar. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?