रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। कैबिनेट ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए जारी एकजाई पुनरीक्षित निर्देश-2013 की धारा 13 (3) में संशोधन किया है। अब नक्सली हिंसा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवार के किसी भी योग्य सदस्य (महिला या पुरुष) को उनकी पसंद के अनुसार, पुलिस विभाग के अलावा राज्य के किसी भी जिले या संभाग के किसी भी विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिल सकेगी। पहले, अनुकंपा नियुक्ति दिवंगत कर्मचारी के उसी विभाग या कार्यालय में देने का प्रावधान था।
Trending
- हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का संकल्प – विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार
- वॉर 2 से पहले स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई फिल्में: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- घर बैठे वोटर आईडी डाउनलोड करने का तरीका
- अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की दुबई यात्रा: सारा तेंदुलकर के पोस्ट ने खोली पोल?
- निसान मैग्नाइट पर आकर्षक छूट: अभी खरीदें और 91,000 रुपये बचाएं!
- एयर इंडिया को DGCA की चेतावनी: उड़ान समय सीमा के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई
- K2 पर त्रासदी: चीनी पर्वतारोही की मौत