रायपुर: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं, जो गरज-चमक, भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना का संकेत देते हैं।
रेड अलर्ट वाले जिले:
बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी और गरियाबंद में गरज-चमक, बिजली गिरने और 60-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और गरियाबंद में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
येलो अलर्ट वाले जिले:
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर और दुर्ग में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।