Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    फीफा विश्व कप 2026: पहली बार भाग लेने के लिए तैयार हो रहे राष्ट्र

    June 13, 2025

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना: क्रू सदस्य के परिवार ने समर्थन की कमी का आरोप लगाया

    June 13, 2025

    ‘थारुनम’ डिजिटल प्रीमियर: तमिल फिल्म कब और कहां देखें

    June 13, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फीफा विश्व कप 2026: पहली बार भाग लेने के लिए तैयार हो रहे राष्ट्र
    • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: क्रू सदस्य के परिवार ने समर्थन की कमी का आरोप लगाया
    • ‘थारुनम’ डिजिटल प्रीमियर: तमिल फिल्म कब और कहां देखें
    • दक्षिण अफ्रीका का 282 रनों का पीछा: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले चेज का विश्लेषण
    • ईरान अभियान के बाद इज़राइल ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया, दूतावास बंद किए
    • बिहार में मछली पालन का अभूतपूर्व विकास: 20 सालों में कैसे बढ़ी आत्मनिर्भरता?
    • छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र सेनानी संघ और लोकतंत्र प्रहरी की महत्वपूर्ण बैठक
    • एयर इंडिया की बोइंग 787 बेड़े में दुर्घटना के बाद सुरक्षा उपाय बढ़ाए गए
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Indian Samachar
    • World
    • India
    • Chhattisgarh
    • Madhya Pradesh
    • Sports
    • Technology
    Login
    Indian Samachar
    Home»Chhattisgarh»नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Chhattisgarh

    नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    Indian SamacharBy Indian SamacharJune 12, 20253 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard Threads
    Featured Image
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    *नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

    *महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण*

    *कन्वेंशन सेंटर का नामकरण महारानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर करने की घोषणा*

    *कोरबा जिले को दी 223 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों की सौगात*

    रायपुर, 12 जून 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान कन्वेंशन सेंटर में लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण किया और कन्वेंशन सेंटर को महारानी के नाम पर करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को लगभग 223 करोड़ 88 लाख रूपए से अधिक लागत के 66 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर प्रजावत्सल और न्यायप्रिय शासक थी। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए, नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ ही उन्होंने देश के महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों, धार्मिक स्थलों को संवारा और नई पहचान दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कन्वेन्शन सेंटर को वातानुकूलित बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे छः माह पहले भी कोरबा आये थे, इस दौरान भी 600 करोड़ रूपए से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों की सौगातें दी गई। आज सवा दो सौ करोड़ के विकास कार्यों की सौगात से कोरबा जिले के लोगों को लाभ मिलेगा।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने ऐलुमिनियम पार्क की स्थापना के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही। उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम के तहत कन्वेन्शन सेंटर परिसर में सिंदूर का पौधा भी लगाया। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन भी ने सम्बोधित किया।

    *लोकार्पण एवं शिलान्यास*

    मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा लोकार्पित किए गए कार्यों में मुख्य रूप से जल जीवन मिशन के अंतर्गत 11 गांवों में एकल ग्राम नल-जल योजना, 3 गांवों में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय नवीन भवन/जीर्णाेद्धार कार्य, और 47 छात्रावासों-आश्रमों में 2.4 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापना कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार भूमि पूजन के प्रमुख कार्यों में नगर पालिक निगम कोरबा हेतु 100 टीपीडी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा अंतर्गत सिटी बस डिपो-टर्मिनल कॉपलेक्स, 100 बेड हॉस्पिटल में एसएनसीयू हॉल, प्रशिक्षण हॉल सहित अन्य निर्माण कार्य, अयोध्यापुरी तालाब में जल संवर्धन कार्य एवं जिला खनिज संस्थान न्यास मद तथा 15 वें वित्त आयोग के विभिन्न कार्य शामिल हैं।

    *प्लेन क्रैश में मृत लोगों के प्रति जताई संवेदना*

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुजरात से लंदन जा रहे प्लेन के क्रैश होने की घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके प्रति गहरी संवेदना प्रकट की。

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र सेनानी संघ और लोकतंत्र प्रहरी की महत्वपूर्ण बैठक

    June 13, 2025
    Chhattisgarh

    धमतरी: युक्तियुक्तकरण के बाद सभी स्कूलों में अब शिक्षक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार

    June 13, 2025
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ में बर्खास्त बी.एड. शिक्षकों का पुन: समायोजन, 17 जून से काउंसलिंग

    June 13, 2025
    Chhattisgarh

    तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू होगी चरण पादुका योजना

    June 13, 2025
    Chhattisgarh

    डीएसपी की पत्नी का जन्मदिन विवाद: नीली बत्ती वाली गाड़ी में रील बनाने पर हंगामा

    June 13, 2025
    Chhattisgarh

    बिलासपुर में दहेज प्रताड़ना के बाद महिला को तीन तलाक

    June 13, 2025
    -Advertisement-
    Advertisement
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    © 2025 Indian Samachar. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?