Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Google 2025 में Android के लिए सुरक्षा सुविधाओं का अनावरण करता है -क्या नया है प्रौद्योगिकी समाचार

    May 14, 2025

    समझाया गया: आईपीएल 2025 फाइनल की संभावना कोलकाता से क्यों होगी? | क्रिकेट समाचार

    May 14, 2025

    भारत ब्लॉक चाइनीज स्टेट मीडिया ग्लोबल टाइम्स ‘एक्स अकाउंट ओवर डिसाइनफॉर्मेशन | भारत समाचार

    May 14, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Google 2025 में Android के लिए सुरक्षा सुविधाओं का अनावरण करता है -क्या नया है प्रौद्योगिकी समाचार
    • समझाया गया: आईपीएल 2025 फाइनल की संभावना कोलकाता से क्यों होगी? | क्रिकेट समाचार
    • भारत ब्लॉक चाइनीज स्टेट मीडिया ग्लोबल टाइम्स ‘एक्स अकाउंट ओवर डिसाइनफॉर्मेशन | भारत समाचार
    • पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान पूर्णम शॉ को अटारी बॉर्डर पर भारत में रखा भारत समाचार
    • छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों का हुआ सम्मान
    • केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राहियों से की सीधी बातचीत
    • धन्यवाद उन सभी का, जिन्होंने हमारी सुध ली
    • भारतीय सरकार Apple iPhone, iPad उपयोगकर्ताओं के लिए ‘उच्च जोखिम’ की चेतावनी जारी करती है -क्या सॉफ्टवेयर प्रभावित हैं? चेक विवरण | प्रौद्योगिकी समाचार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Indian Samachar
    • World
    • India
    • Chhattisgarh
    • Madhya Pradesh
    • Sports
    • Technology
    Login
    Indian Samachar
    Home»Chhattisgarh»मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केंद्रीय कोयला मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने खनिज विभाग के कामकाज की समीक्षा की
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केंद्रीय कोयला मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने खनिज विभाग के कामकाज की समीक्षा की

    Indian SamacharBy Indian SamacharApril 11, 20254 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर खनन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की भागीदारी को बनाएंगे अधिक प्रभावशाली : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    देश में एक बिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त करने में छत्तीसगढ़ की भूमिका अग्रणी : केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी

    मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने प्रदाय किया देश के पहले लिथियम ब्लॉक का कंपोजिट लाइसेंस अनुबंध

    सामरिक महत्व के खनिजों के व्यापक अन्वेषण पर हुई सार्थक चर्चा

    रायपुर, 11 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज मंत्रालय महानदी भवन में खनिज विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, अन्वेषण कार्यों, तकनीकी नवाचारों और राजस्व उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री श्री रेड्डी ने खनन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की और देश की प्रगति में राज्य की अग्रणी भूमिका की बात कही। उन्होंने देश में वर्ष 2024-2025 में कोयला उत्पादन में 1 बिलियन टन का लक्ष्य हासिल करने पर खुशी जाहिर की और इसे पाने में छत्तीसगढ़ के योगदान को सराहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने देश के पहले लिथियम ब्लॉक के कंपोजिट लाइसेंस अनुबंध दस्तावेज सफल बोलीदाता के प्रतिनिधि को सौंपे। साथ ही दंतेवाड़ा जिले के तीन और कांकेर जिले के एक लौह अयस्क ब्लॉक के प्रीफर्ड बिडर आदेश प्रदान किए।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज की यह समीक्षा बैठक प्रदेश में कोयला एवं खनन के क्षेत्र के लिए लाभदायक होगी। हम केंद्र सरकार के साथ आवश्यक समन्वय करते हुए खनन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की भागीदारी को और अधिक प्रभावशाली बनाएंगे। विकसित भारत के निर्माण में हमारा राज्य खनिज क्षेत्र के माध्यम से एक मजबूत स्तंभ बने, यही हमारा लक्ष्य है। श्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों से परिपूर्ण राज्य है और संसाधनों का समुचित व सतत उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में अनेक नवाचारी पहल की गई हैं। हमारे राज्य में कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट, टिन, चूना पत्थर सहित कई क्रिटिकल खनिजों की उपलब्धता है, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के साथ ही देश की औद्योगिक प्रगति में भी अहम भूमिका निभाती हैं। विकसित राष्ट्र की परिकल्पना के परिप्रेक्ष्य में सामरिक महत्व के खनिजों की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए विभाग द्वारा अपनी अन्वेषण योजना में व्यापक बदलाव करते हुए क्रिटिकल खनिजों के अन्वेषण को प्राथमिकता दी जा रही है।

    श्री साय ने कहा कि पारदर्शिता, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व और तकनीकी दक्षता लाने के लिए खनिज ऑनलाइन पोर्टल, ई-नीलामी प्रक्रिया, स्टार रेटिंग जैसे उपायों को अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीएमएफ के माध्यम से खनन प्रभावित क्षेत्रों के समावेशी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

    केंद्रीय खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट, चूना पत्थर जैसे महत्वपूर्ण खनिजों के साथ-साथ देश का एकमात्र टिन उत्पादक राज्य होने का गौरव भी छत्तीसगढ़ को प्राप्त है।

    श्री रेड्डी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में ‘क्रिटिकल मिनरल्स’ और खनन क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ ने इस दिशा में जो अग्रणी कदम उठाए हैं, वे भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खनिज संसाधनों के अन्वेषण, सतत उपयोग और खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़, खनिज क्षेत्र में अपनी मजबूत भूमिका निभाते हुए देश के समग्र विकास में प्रभावी योगदान देता रहेगा।

    केंद्रीय मंत्री श्री रेड्डी ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान देश की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा के निरीक्षण का ज़िक्र किया। उन्होंने खदान में किए जा रहे नवाचारों और अत्याधुनिक तकनीकों की भी सराहना की। उन्होंने गेवरा में जापानी मियावाकी तकनीक से विकसित वृक्षारोपण स्थल का उल्लेख करते हुए इस पहल के वृहद स्तर पर उपयोग की भी बात कही। श्री रेड्डी ने खनन प्रभावित क्षेत्रों में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सौर विद्युत उपलब्ध कराने की भी बात कही। उन्होंने खनन क्षेत्रों में बढ़ रहे यातायात के दबाव एवं नागरिक सुरक्षा को देखते हुए कोयला परिवहन के लिए बनाए जा रहे डेडिकेटेड कोल कॉरिडोर की प्रगति की भी जानकारी ली।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों का हुआ सम्मान

    May 14, 2025
    Chhattisgarh

    केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राहियों से की सीधी बातचीत

    May 14, 2025
    Chhattisgarh

    धन्यवाद उन सभी का, जिन्होंने हमारी सुध ली

    May 14, 2025
    Chhattisgarh

    रायगढ़ बना प्रदेश का पहला डिजिटल पंचायत जिला

    May 12, 2025
    Chhattisgarh

    किसानों को मिले सिंचाई परियोजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    May 12, 2025
    Chhattisgarh

    केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में होंगे शामिल

    May 12, 2025
    -Advertisement-
    ad
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    © 2025 Indian Samachar. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?