रायपुर. 9 जनवरी 2025. राजधानी रायपुर में मोवा रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर विद्यमान डामरीकृत सतह को उखाड़कर नया डामरीकरण मरम्मत का कार्य विगत 3 जनवरी 2025 से प्रारंभ किया गया था। कार्य जल्द पूर्ण करने और यातायात के दबाव के कारण रात्रि 3-4 बजे तक डामरीकरण किया जा रहा था। आज सुबह देखने में आया कि डामर से कुछ जगह गिट्टी निकल रही है जो कि डामर का मटेरियल अधिक गरम होने के कारण है। यह कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है। कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। ओवरब्रिज के जिस हिस्से में डामर से गिट्टी निकल रही है, वहां के डामर को उखाड़ कर पुनः कार्य कराया जाएगा। ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य का भुगतान कार्य की गुणवत्ता के पूर्ण परीक्षण के उपरांत किया जाएगा।
Trending
- अमेरिकी नौकरियां खतरे में? H-1B वीजा के दुरुपयोग पर 175 जांचें शुरू
- अमेरिकी वीज़ा धोखाधड़ी पर बड़ी कार्रवाई: H-1B के 175 मामलों की जाँच शुरू
- IAF का पूर्वोत्तर में भव्य सैन्य अभ्यास: 13-20 नवंबर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
- बांग्लादेश संकट: भारत के कॉल से टला शेख हसीना के लिए जान का खतरा
- डीजीपी अनुराग गुप्ता ने क्यों छोड़ा पद? जानिए शराब घोटाले का सच
- वंदे मातरम पर गरमाई बहस: धर्म, राष्ट्रवाद और कट्टरता का द्वंद्व
- अमेरिकी नौकरियों की रक्षा: H-1B वीज़ा दुरुपयोग के खिलाफ 175 से अधिक जांच शुरू
- 25 साल का झारखंड: ‘झारखंड@25’ थीम संग मनाएं स्थापना दिवस
