रायपुर 18 दिसंबर 2024// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन 5.0 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित विधायकगण और श्रोतागण मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा के जयंती पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने सभी मूर्धन्य कवियों का छत्तीसगढ़ की माटी में स्वागत और अभिनंदन किया। श्री साय ने कहा कि बड़े ही शुभ दिन पर यह आयोजन हो रहा है। बाबा गुरु घासीदास का आशीर्वाद प्रदेश वासियों को मिले, उन्होंने यह कामना की।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि और गीतकार श्री केदार परिहार को छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित किया। कवि सम्मेलन में पद्म श्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, पद्म श्री डॉ. सुनील जोगी, डॉ. हरिओम पवार, सुश्री अनामिका जैन अंबर, डॉ. अनिल चौबे, श्री स्वयं श्रीवास्तव और श्री रमेश विश्वहार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।
Trending
- एक्सीओम-4 अलग हुआ: जितेंद्र सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुक्ला का घर पर स्वागत किया
- मुंगेली में फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्रों से नौकरी करने वाले 27 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया
- बी. सरोजा देवी: प्रधानमंत्री मोदी और अन्य लोगों द्वारा याद की गई एक सिनेमाई विरासत
- मुख्यमंत्री से जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आह्वान — ‘वेटलैण्ड मित्र’ बनें, जैविक विरासत को बचाएं
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवीन विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण
- छत्तीसगढ़ में खाद की कोई कमी नहीं
- अवैध संबंध और हत्या: पत्नी के अफेयर के बाद पति की हत्या, बारिश ने किया खुलासा