रायपुर 21 दिसंबर 2024/ महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर के एक निजी स्कूल के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षाओं में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। ऐसे आयोजन से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। इस तरह का आयोजन विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होता है। मंच पर सबके सामने प्रस्तुति देने से बच्चों के अंदर की झिझक दूर होती है व रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, क्योंकि यह हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने सपनों को साकार करने में मदद करती है। शिक्षा से हमें न केवल ज्ञान प्राप्त होता है बल्कि यह हमें सोंच, समझ और विश्लेषण करने की क्षमता को भी बढ़ाती है। यह हमें अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद करती है। इस अवसर पर विद्यार्थीगण, उनके अभिभावक और विद्यालय परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।
Trending
- व्हाट्सएप पर स्थान ट्रैकिंग के बारे में चिंतित हैं? यहां बताया गया है कि इसे रोकने के लिए इस सुविधा को कैसे सक्षम किया जाए | प्रौद्योगिकी समाचार
- ‘स्ट्रॉन्ग एंड हंगर’: अंबाती रायडू ने श्रीस इयर के पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2025 प्लेऑफ के लिए वापस किया। क्रिकेट समाचार
- दिल्ली दूल्हे ने पूर्व की याद दिला दी कि डीजे ‘चन्ना मेरेया’ के रूप में, शादी से चले गए – वायरल | भारत समाचार
- पोप फ्रांसिस रोम चर्च में दफन; राष्ट्रपति मुरमू, ट्रम्प सहित विश्व नेताओं, अंतिम संस्कार में शामिल हो गए | विश्व समाचार
- मोहम्मद शमी इतिहास बनाता है; भुवनेश्वर कुमार, लासिथ मलिंगा को आईपीएल में पहले गेंदबाज बनने के लिए… क्रिकेट समाचार
- एजेंसियों ने जेके में 14 स्थानीय आतंकवादियों की सूची जारी की, जो चल रहे पहलगाम आतंकी हमले की जांच के बीच भारत समाचार
- पाहलगाम टेरर अटैक: सार्क वीजा छूट योजना (एसएसईएस) क्या है? – भारत इसे पाकिस्तानी नागरिकों के लिए निलंबित करता है | विश्व समाचार
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सांसद श्री मनोज तिवारी ने की सौजन्य भेंट