रायपुर 22 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी किसानो को राष्ट्रीय किसान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानो के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने किसानों से 21 क्विंटल के मान से 3100 रुपये में धान खरीदी करने के साथ ही 3716 करोड़ रुपए धान बोनस की राशि भी किसानों को प्रदान की है। श्री साय ने कहा कि किसानों के मसीहा माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसम्बर को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय में दृढ़ विश्वास रखने वाले चौधरी चरण सिंह किसानों के लिए किए गए कार्यों के लिए हमेशा याद किये जाएंगे।
Trending
- कुबेरा ओटीटी डेब्यू: धनुष की हिट क्राइम ड्रामा को कब और कहां देखें
- OnePlus Open 2 की रिलीज़ में देरी: अब तक हम क्या जानते हैं
- सबा करीम ने क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस का पक्ष लिया, भारत के इंग्लैंड दौरे पर चर्चा की
- भारत मोबिलिटी एक्सपो 2027: नई तारीखें और महत्वपूर्ण जानकारी
- बिहार शराबबंदी: पहली बार महिला को सजा, अवैध शराब का मामला
- झारखंड सीआईडी ने चीन से जुड़े साइबर क्राइम नेटवर्क का खुलासा किया, सात गिरफ्तार
- मानसून का कहर: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
- वोटर लिस्ट संशोधन पर विपक्ष की चिंताओं का समाधान करते हुए चुनाव आयोग