Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अमरीश पुरी: एक पोते का एक महान व्यक्ति के जीवन पर प्रतिबिंब

    June 22, 2025

    भारत-इंग्लैंड टेस्ट: जडेजा-सुदर्शन की जोड़ी ने पकड़ा शानदार कैच, स्मिथ की पारी समाप्त

    June 22, 2025

    बिहार का पेंशन बूस्ट: लाखों लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा में सुधार

    June 22, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमरीश पुरी: एक पोते का एक महान व्यक्ति के जीवन पर प्रतिबिंब
    • भारत-इंग्लैंड टेस्ट: जडेजा-सुदर्शन की जोड़ी ने पकड़ा शानदार कैच, स्मिथ की पारी समाप्त
    • बिहार का पेंशन बूस्ट: लाखों लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा में सुधार
    • रांची में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार का कहर, तीन लोगों की मौत
    • बम की धमकी के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट रियाद में डायवर्ट
    • अमेरिका ने ईरान पर हमले किए, परमाणु महत्वाकांक्षाओं को ‘नष्ट’ करने का दावा
    • ‘द ट्रेटर्स’ में ट्रेटर बनने की क्षमता रखने वाले 5 मजबूत प्रतियोगी
    • ऋषभ पंत का धमाका: MS धोनी की बराबरी, टेस्ट में शतक और कैच का कीर्तिमान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Indian Samachar
    • World
    • India
    • Chhattisgarh
    • Madhya Pradesh
    • Sports
    • Technology
    Login
    Indian Samachar
    Home»Chhattisgarh»मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान की राशि 25 रुपए से बढ़ा कर 35 रुपए करने की घोषणा
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान की राशि 25 रुपए से बढ़ा कर 35 रुपए करने की घोषणा

    Indian SamacharBy Indian SamacharDecember 2, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard Threads
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान की राशि 25 रुपए से बढ़ा कर 35 रुपए करने की घोषणा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर 02 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान की राशि 25 रुपए से बढ़ा कर 35 रुपए करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ में जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री विशेषर सिंह पटेल के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नई जिम्मेदारी मिलने पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल को बधाई और शुभकामनाएं दीं और उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगाए गए गौ-उत्पादों के स्टालों का अवलोकन भी किया।समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौ माता हमारी समृद्धि का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि गौ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ अभ्यारण्य को गौ-धाम कहना उचित होगा। राज्य सरकार द्वारा जगह जगह गौ -धाम बनाने का निर्णय किया गया है। बेमेतरा जिले के झालम में 50 एकड़ में गौ-धाम बनकर तैयार है, जल्द ही इसका उदघाटन किया जाएगा। इसी तरह कवर्धा जिले में 120 एकड़ में गौ-धाम बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ के देवभोग ब्रांड को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास होगा कि गौ माता सुरक्षित रहें। गौ तस्करी और गौ हत्या पर पाबंदी लगाने के लिए सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं।

    उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि गौ -माता हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए आवश्यक है कि हम गौ -माता के लिए अपने घर में जगह बनाएं, गौ – पालन करें।

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विष्णु का सुशासन है। पीएससी घोटाले और भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जा रही है। राज्य सरकार गुजरात के अमूल की तर्ज पर पशुपालन को समाज और परिवार की आर्थिक तरक्की का जरिया बनाएगी।

    छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री विशेषर सिंह पटेल ने आयोग के कार्यों और भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री ननकी राम कंवर, संत श्री राम बालक दास, संत श्री राजीव लोचन जी महाराज, आचार्य राकेश, दीदी प्रज्ञा भारती, साध्वी गिरिजेश नंदिनी, श्री पवन साय, श्री रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री सलीम राज, राज्य गौ सेवा आयोग के रजिस्ट्रार डॉ समीर शर्मा भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का अंत: अमित शाह का अल्टीमेटम, मार्च 2026 तक सफाया

    June 22, 2025
    Chhattisgarh

    अमित शाह ने नवा रायपुर में एनएफएसयू और एनएफएसएल भवनों का किया भूमिपूजन

    June 22, 2025
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ में कुओं में मिले बच्चों के शव: पुलिस जांच शुरू

    June 22, 2025
    Chhattisgarh

    CG सरकार का बड़ा ऐलान: 295 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

    June 22, 2025
    Chhattisgarh

    बीजापुर में नक्सलियों ने आत्मसमर्पित माओवादी और ग्रामीण की हत्या की, अमित शाह के दौरे से पहले घटना

    June 22, 2025
    Chhattisgarh

    जब उम्मीद की डोर थमने लगी… मुख्यमंत्री बने संबल: मुख्यमंत्री की मदद बनी शालू के सपनों की सीढ़ी

    June 22, 2025
    -Advertisement-
    Advertisement
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    © 2025 Indian Samachar. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?