Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भारत-पाकिस्तान युद्ध डिजिटल हो जाता है: आपका व्हाट्सएप, फेसबुक, साइबर अटैक रिस्क में टेलीग्राम; यहाँ कैसे सुरक्षित रहने के लिए है | प्रौद्योगिकी समाचार

    May 9, 2025

    IPL 2025 बढ़ते इंडो-पाक तनावों के बीच निलंबित? मीडिया रिपोर्ट यह दावा करती है | क्रिकेट समाचार

    May 9, 2025

    भारत ‘टेरर स्टेट’ पाकिस्तान पर आर्थिक हड़ताल के लिए पढ़ता है; FATF ग्रे लिस्टिंग के लिए पुश, IMF ऋण रद्दीकरण | भारत समाचार

    May 9, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत-पाकिस्तान युद्ध डिजिटल हो जाता है: आपका व्हाट्सएप, फेसबुक, साइबर अटैक रिस्क में टेलीग्राम; यहाँ कैसे सुरक्षित रहने के लिए है | प्रौद्योगिकी समाचार
    • IPL 2025 बढ़ते इंडो-पाक तनावों के बीच निलंबित? मीडिया रिपोर्ट यह दावा करती है | क्रिकेट समाचार
    • भारत ‘टेरर स्टेट’ पाकिस्तान पर आर्थिक हड़ताल के लिए पढ़ता है; FATF ग्रे लिस्टिंग के लिए पुश, IMF ऋण रद्दीकरण | भारत समाचार
    • भारत ने ईरान को पाकिस्तान के पेहलगाम आतंकी हमले के लिंक के बारे में सूचित किया; तेहरान आतंकवाद की निंदा करता है | भारत समाचार
    • सरकारी आदेश के बाद भारत में 8,000 से अधिक खातों को ब्लॉक करने के लिए एलोन मस्क-एलईडी एक्स | प्रौद्योगिकी समाचार
    • आरसीबी बनाम एलएसजी मैच को बंद कर दिया गया? बढ़ते तनाव के बीच IPL 2025 पर नवीनतम अपडेट | क्रिकेट समाचार
    • भारत-पाकिस्तान युद्ध: सीएम उमर अब्दुल्ला फेल होने के बाद जम्मू से भागता है। भारत समाचार
    • भारत-पाकिस्तान युद्ध: अमेरिका एशियाई संघर्ष से दूरी क्यों बनाए रख रहा है? | विश्व समाचार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Indian Samachar
    • World
    • India
    • Chhattisgarh
    • Madhya Pradesh
    • Sports
    • Technology
    Login
    Indian Samachar
    Home»Chhattisgarh»महाप्रभु जगन्नाथ के प्रति जितना स्नेह ओडिशा के लोगों में है उतना ही अनुराग छत्तीसगढ़ में भी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Chhattisgarh

    महाप्रभु जगन्नाथ के प्रति जितना स्नेह ओडिशा के लोगों में है उतना ही अनुराग छत्तीसगढ़ में भी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    Indian SamacharBy Indian SamacharDecember 3, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर, 03 दिसंबर 2024/ सार्वजनिक जीवन में अच्छा कार्य कर रहे समाज के लोगों को जब सम्मान मिलता है तो न केवल उन्हें अच्छा महसूस होता है अपितु समाज के बहुत से लोगों को प्रेरणा मिलती है और वे उनके आदर्शों के अनुरूप चलने का प्रयास करते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उत्कल ब्राह्मण समाज ने समाज की विभिन्न विभूतियों के सम्मान का कार्यक्रम रखा है। यह बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने इस मौके पर रायगढ़ में उत्कल ब्राम्हण समाज के भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उत्कल ब्राह्मण समाज के सम्मेलन के अवसर पर अनेक विभूतियों को सम्मानित किया।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि रायगढ़ मेरी कर्मभूमि रही है। उत्कल ब्राह्मण समाज के अनेक सदस्य मेरे अच्छे मित्र रहे हैं। मेरे सुख-दुख में सहभागी रहे हैं। उनसे सामाजिक गतिविधियों की जानकारी होती रहती है। सामाजिक सम्मेलन के माध्यम से वे प्रगतिशील विचारों को बढ़ावा देते हैं। यही वजह है कि उत्कल ब्राह्मण समाज के लोग सार्वजनिक जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर मुकाम पर हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़िया संस्कृति और ओडिशा की संस्कृति में बहुत सी बातें मिलती-जुलती हैं। महाप्रभु जगन्नाथ के प्रति जितना स्नेह ओडिशा के लोगों में है उतना ही अनुराग छत्तीसगढ़ में भी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार के लिए शिक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता में है। आज ही हमने रायगढ़ में 42 करोड़ रुपए की राशि से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन भी किया। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ज्ञान आधारित समाज स्थापित करना चाहते हैं और इसके लिए बहुत जरूरी है कि हम युवाओं को उच्चस्तरीय शिक्षा व्यवस्था प्रदान करें। इसके साथ ही हमने रायगढ़ जिले में 135 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया है। इन कार्यों से रायगढ़ जिले की सूरत और भी निखरेगी।

    कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने भी सम्बोधित किया। श्री चौधरी ने उत्कल ब्राह्मण समाज के भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा की। सम्मेलन में रायपुर उत्तर विधायक और उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री पुरंदर मिश्रा ने उत्कल ब्राह्मण समाज सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी के पहुंचने पर स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर उत्कल ब्राह्मण समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ के सभी पंचायतों में एक साल के भीतर मिलेगी बैंकिंग सुविधा: मुख्यमंत्री श्री साय

    May 8, 2025
    Chhattisgarh

    बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया आभार प्रकट

    May 8, 2025
    Chhattisgarh

    नहीं, बल्कि उम्मीद, अवसर और उन्नति की भूमि बनेगी।

    May 8, 2025
    Chhattisgarh

    नवविवाहिताओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    May 8, 2025
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का छिंदिया गांव में आकस्मिक दौरा, सुशासन तिहार के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

    May 8, 2025
    Chhattisgarh

    बैगा समुदाय की बिटिया ने किया टॉप, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

    May 8, 2025
    -Advertisement-
    ad
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    © 2025 Indian Samachar. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?