रायपुर, 04 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 26.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 5.49 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 5994 करोड़ 82 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 4 दिसम्बर को 58468 किसानों से 2.67 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 66453 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 44349 टोकन जारी किए गए हैं।
राज्य सरकार धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर जारी किए है, जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाईन नम्बर पर फोन कर अपनी समस्यओं का समाधान कर सकते है।
Trending
- सैमसंग गैलेक्सी S25 एज 200MP मुख्य कैमरा और AI सुविधाओं के साथ भारत में लॉन्च किया गया; चेक कैमरा, बैटरी और मूल्य | प्रौद्योगिकी समाचार
- आरसीबी पेसर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की घोषणा स्क्वाड के रूप में जगह पाई | क्रिकेट समाचार
- ‘न्यू नॉर्मल, जल्द ही पाकिस्तान को इसकी आदत हो जाती है, बेहतर है’: ऑपरेशन सिंदूर के बाद मेया | भारत समाचार
- भारत ट्रम्प की मध्यस्थता प्रस्ताव को अस्वीकार करता है; पाकिस्तान से पूछता है कि कब्जे वाले कश्मीर को खाली करने के लिए | भारत समाचार
- Google 10 वर्षों में पहली बार अपना ‘जी’ लोगो बदलता है; IOS उपयोगकर्ताओं को रोल करता है- अन्य Google App लोगो के बारे में क्या? | प्रौद्योगिकी समाचार
- IPL 2025 अंतिम अपडेट: यह स्टेडियम सबसे अधिक संभावना है कि इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल की मेजबानी कर सकता है क्रिकेट समाचार
- ‘तबाही और महाविनाश’: आतंकवाद पर पाकिस्तान को पीएम मोदी का बड़ा संदेश | भारत समाचार
- Microsoft बिल्ड 2025 में क्या उम्मीद करें: कोपिलॉट अपग्रेड, होशियार विंडो, और बहुत कुछ | प्रौद्योगिकी समाचार