मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर में एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। डॉक्टर आशुतोष चंद्र ने अपने घर में ही पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि डॉक्टर हाल ही में पीजी की परीक्षा में फेल हो गए थे और डिप्रेशन में थे। घटना माड़ीपुर जैतपुर कॉलोनी की है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर के पिता अविनाश चंद्र का कहना है कि आशुतोष पीजी की परीक्षा में पास नहीं हो पाए थे। आशुतोष की हाल ही में एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी लगी थी। घटना के समय, आशुतोष घर पर थे और पढ़ाई करने के लिए स्टडी रूम में गए। कुछ देर बाद गोली की आवाज आई, और जब परिजन कमरे में गए तो उन्होंने देखा कि आशुतोष ने खुद को गोली मार ली थी। पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल और टैब जब्त कर लिए हैं। आशुतोष दो बहनों के इकलौते भाई थे।