हीरो एशिया कप राजगीर बिहार 2025 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कजाकिस्तान को 15-0 से बुरी तरह से हराया। मैच में भारत के तीन खिलाड़ियों ने हैट्रिक लगाई। राजगीर हॉकी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में, भारत की ओर से अभिषेक (5′, 8′, 20′, 59′), सुखजीत सिंह (15′, 32′, 38′) और जगराज सिंह (24′, 31′, 47′) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई। कप्तान हरमनप्रीत सिंह (26′), अमित रोहिदास (29′), संजय (54′), दिलप्रीत सिंह (55′) और राजिंदर सिंह (32′) ने भी गोल किए। भारत पहले ही सुपर-4 में प्रवेश कर चुका था और पूल ए में टॉप पर रहा।
मैच की शुरुआत से ही भारत ने आक्रामक खेल दिखाया। कजाकिस्तान ने शुरुआती दबाव को सहने की कोशिश की, लेकिन अभिषेक ने 5वें मिनट में गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। अभिषेक ने 8वें मिनट में एक और गोल किया। पहले क्वार्टर के अंत में, हरमनप्रीत का पेनल्टी कॉर्नर रोका गया, लेकिन अभिषेक ने सुखजीत को असिस्ट किया और स्कोर 3-0 हो गया।
दूसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा कायम रहा। अभिषेक ने अपनी हैट्रिक पूरी की। जगराज और हरमनप्रीत ने भी गोल किए। हाफ टाइम तक भारत 7-0 से आगे था। तीसरे क्वार्टर में जगराज ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया, और सुखजीत ने भी अपनी हैट्रिक पूरी की। चौथे क्वार्टर में भारत ने गोलों की बरसात जारी रखी और अंत में 15-0 से जीत हासिल की।