पटना के फुलवारीशरीफ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने ही देवर की हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की बड़ी भाभी ने बताया कि जब वह सुबह देवर के कमरे में गई, तो उसने खून से लथपथ शव देखा। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय रिजवान कुरैशी की हत्या उसकी भाभी शबनम ने की, जिसने पहले अपने पति को कमरे में बंद कर दिया था।
परिवार का कहना है कि रिजवान और शबनम के बीच पहले प्रेम संबंध थे, लेकिन रिजवान की शादी के बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं। शबनम, रिजवान के साथ रहना चाहती थी, लेकिन रिजवान ने इनकार कर दिया। रिजवान की पत्नी के मायके जाने के बाद शबनम ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की तलाश जारी है।