Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सूफी मोतीवाला ने ‘द ट्रेटर्स’ में अविस्मरणीय नाटक छेड़ा

    June 20, 2025

    ह्यूमनॉइड रोबोट Foxconn प्लांट में Nvidia GB300 सर्वर असेंबली में क्रांति लाने के लिए तैयार

    June 20, 2025

    द ग्रेट खली: कड़ी मेहनत से करोड़पति बनने तक का सफर

    June 20, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सूफी मोतीवाला ने ‘द ट्रेटर्स’ में अविस्मरणीय नाटक छेड़ा
    • ह्यूमनॉइड रोबोट Foxconn प्लांट में Nvidia GB300 सर्वर असेंबली में क्रांति लाने के लिए तैयार
    • द ग्रेट खली: कड़ी मेहनत से करोड़पति बनने तक का सफर
    • पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस: टिकट, मार्ग और समय
    • रक्षा सचिव ने ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस को बताया गेम-चेंजर
    • संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट: 2024 में बच्चों के खिलाफ हिंसा में अभूतपूर्व वृद्धि
    • संजय कपूर के अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर, करीना कपूर और परिवार का दुख
    • फॉक्सकॉन ने भारत में iPhone केसिंग उत्पादन में निवेश किया, Apple की उपस्थिति को मजबूत किया
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Indian Samachar
    • World
    • India
    • Chhattisgarh
    • Madhya Pradesh
    • Sports
    • Technology
    Login
    Indian Samachar
    Home»Chhattisgarh»बस्तर अंचल में अब बह रही है विकास की बयार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Chhattisgarh

    बस्तर अंचल में अब बह रही है विकास की बयार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    Indian SamacharBy Indian SamacharDecember 11, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर 11 दिसंबर 2024/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों की भलाई और उन्नति के लिए कार्य कर रही है। बस्तर अंचल के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियद नेल्ला नार जैसी योजनाओं से बस्तर में रहने वाले लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ-साथ सड़क, स्कूल, पेयजल, आवास, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं आसानी मिल रही है। अब बस्तर में विकास की बयार बह रही है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में पखांजूर से मायापुर सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 8.78 करोड़ रुपए, खेल परिसर निर्माण के लिए 02 करोड़, सिविल अस्पताल के मरम्मत कार्य के लिए 30 लाख रूपए और नालंदा परिसर लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा की। उन्होंने नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री असीम रॉय की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में कुल 254.15 करोड़ रुपए के 68 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 215.41 करोड़ रूपए के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 38.74 करोड़ रूपए के 25 कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित हैं।

    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि 13 दिसंबर को प्रदेश की सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है और इतने कम समय में जनता से किए गए वायदों को पूरा करने सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार गठन के तुरंत बाद 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर किसानों को अंतर की राशि का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए आवासों की स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक प्रति मानक बोरा 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए किया गया है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। नियद नेल्लानार योजना के तहत माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। वहीं विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास से जोड़ने पीएम जनमन योजना चलाई जा रही है। प्रदेश में नई उद्योग नीति लागू कर व्यवसाय और उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी तरह राज्य पीएससी की परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सीबीआई लगातार कार्रवाई कर रही है।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि पिछले एक साल में साय सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए अनेक कार्य किए। राज्य की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना में हर महीने एक-एक हजार रूपए की राशि दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगातार आवास बन रहे है। किसानों से लेकर हर वर्ग का कल्याण हो रहा है। कार्यक्रम को अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम देव उसेंडी ने भी सम्बोधित किया।

    कार्यक्रम में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, नगर पंचायत पखांजूर की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका साहा, पूर्व विधायक श्री देवलाल दुग्गा, मंतूराम पवार, राज्य मत्स्य विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत मटियारा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Chhattisgarh

    पाटेश्वर आश्रम में भव्य एवं विशाल माँ कौशल्या धाम का निर्माण अंतिम चरण में

    June 20, 2025
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय गृहमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की

    June 20, 2025
    Chhattisgarh

    योग दिवस: पीएम मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित एक वैश्विक उत्सव

    June 20, 2025
    Chhattisgarh

    मार्च 2026 तक नक्सलवाद का जड़ से होगा खत्म : मुख्यमंत्री श्री साय

    June 20, 2025
    Chhattisgarh

    भिलाई में विवाहिता ने की आत्महत्या, दो महीने की गर्भवती थी

    June 20, 2025
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती: 295 पदों के लिए 1 जुलाई से आवेदन शुरू

    June 20, 2025
    -Advertisement-
    Advertisement
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    © 2025 Indian Samachar. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?