मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय पुलिस सेवा – 2024 बैच के परीक्ष्यमान पदाधिकारी- श्री अंकित सिन्हा, श्री राजकुमार जयराजू एवं सुश्री साक्षी जमुआर ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर झारखंड पुलिस अकादमी, हज़ारीबाग़ के निदेशक श्री अखिलेश कुमार झा एवं पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ए. विजया लक्ष्मी भी मौजूद थीं। विदित हो कि 77 वीं आर. आर. बैच के परीक्ष्यमान भारतीय पुलिस सेवा के इन पदाधिकारियों ने 23 नवंबर- 2025 को झारखंड कैडर में योगदान दिया है।
Trending
- दुमका: कौशल विकास, रोज़गार मेले पर उपायुक्त की अहम बैठक
- डीआरडीओ की मॉर्फिंग विंग टेक्नोलॉजी: भारतीय लड़ाकू जेट अब ‘उड़ान में सोचेंगे’
- पुतिन का भारत दौरा: द्विपक्षीय कूटनीति और वैश्विक शक्ति संतुलन
- रांची में आईसीएसआई कॉन्वोकेशन: कंपनी सेक्रेटरी के रोल पर रक्षा राज्य मंत्री ने की चर्चा
- मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मंत्रालय में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
- मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
- निरहुआ का बयान: जनता ने विकास को चुना, तभी मिला यह जनादेश
- केरल स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा: 75,643 उम्मीदवार, 2 चरणों में मतदान
