चक्रवात ‘मोन्था’ का खतरा मंडरा रहा है! बंगाल की खाड़ी में बना यह शक्तिशाली तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस संबंध में गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान की गति 110 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है और कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है।
यह प्रणाली फिलहाल दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में है और धीरे-धीरे आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रही है। IMD ने राज्य के 23 जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं, जो भारी वर्षा, तेज हवाओं और बाढ़ जैसी आपदाओं के प्रति आगाह कर रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवात मोन्था 28 अक्टूबर की शाम को काकीनाडा के निकट मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच landfall कर सकता है।
चक्रवात के बढ़ते खतरे को देखते हुए, स्थानीय अधिकारियों ने बचाव और राहत कार्यों के लिए कमर कस ली है। तटीय इलाकों में रहने वाले नागरिकों, विशेषकर मछुआरों को समुद्र से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के निर्देश दिए गए हैं। जनता से लगातार मौसम विभाग की अपडेट पर ध्यान देने की अपील की गई है।
