रायपुर, 23 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री प्रणव कुमार मरपच्ची की माताजी स्वर्गीय श्रीमती चन्दन बाई जी की तेरहवीं एवं श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।\n\nमुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर श्री मरपच्ची सहित शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे स्वर्गीय चन्दन बाई जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
Trending
- बिहार 2025: मोदी की रणनीति, नीतीश का साथ? क्या बदलेगा इतिहास?
- गाजा में शांति: भारत के लिए IMEC कॉरिडोर से खुले नए रास्ते
- मंईयां योजना के तहत दो महीने का बकाया पैसा छठ से पहले होगा भुगतान
- सीसीएल रजरप्पा: सतर्कता जागरूकता अभियान में कार्यशाला का आयोजन
- कांकेर में नक्सलियों का सरेंडर: 32 महिलाओं सहित 50 माओवादियों ने छोड़े हथियार
- आपका टूथब्रश: बैक्टीरिया का अड्डा? ये सच जान उड़ जाएंगे होश!
- अमेरिकी डॉलर का अंत? चीन का ‘गोल्ड स्ट्रेटेजी’ मचाएगा तहलका
- बोनी कपूर का श्रीदेवी संग पहला डेट: 10 लाख की फीस को 11 लाख में ऐसे करवाया फाइनल!