एयर इंडिया की उड़ानें अक्सर तकनीकी खराबी के कारण चर्चा में रहती हैं। अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एक उड़ान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। लैंडिंग से पहले विमान का रैपिड एयर टर्बाइन (RAT) एक्टिव हो गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। बाद में जांच में सब कुछ सामान्य पाया गया।
इस घटना के बाद, विमान को जांच के लिए रोका गया, जिसके परिणामस्वरूप बर्मिंघम से दिल्ली जाने वाली उड़ान AI114 रद्द कर दी गई। एयर इंडिया यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था कर रही है।
लैंडिंग से पहले RAT का सक्रिय होना, आमतौर पर आपातकालीन स्थिति में ही होता है।
अमृतसर से बर्मिंघम जा रहे एयर इंडिया ड्रीमलाइनर में, 400 फीट की ऊंचाई पर रैंप एयर टर्बाइन (RAT) अचानक चालू हो गया। क्रू ने विमान को सुरक्षित उतारा। विमान कंपनी ने कहा कि विमान की आगे जांच की जा रही है। AI 117 ने 4 अक्टूबर को दोपहर 12:52 बजे अमृतसर से उड़ान भरी और शाम 7:07 बजे बर्मिंघम में उतरा।