
दशहरे के अवसर पर आज देश भर में रावण का दहन किया गया। दिल्ली, पटना और जम्मू सहित विभिन्न शहरों में रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लाखों लोगों ने भाग लिया। दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीधार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव में रावण के पुतले को प्रतीकात्मक रूप से जलाने के लिए तीर चलाया। भारी बारिश के बावजूद, दिल्ली में दशहरे को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। रावण दहन स्थलों पर बड़ी भीड़ उमड़ी, और लोग छातों व रेनकोट के साथ कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “मानवता अच्छाई की जीत से फलती-फूलती है। जब आतंकवाद रूपी दानव मानव जाति पर आक्रमण करता है तो उसका सफाया करना आवश्यक हो जाता है। भारतीय सेना द्वारा चलाया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’, आतंकवाद रूपी रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक है। इसके लिए हम भारत माता की रक्षा करने वाले प्रत्येक योद्धा के समक्ष नतमस्तक हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं।”
सोनिया गांधी पहुंचीं परेड ग्राउंड की रामलीला में
राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई प्रमुख राजनेता शामिल हुए। लाल किले के परेड ग्राउंड में आयोजित नव श्री धार्मिक रामलीला कमेटी में 50 फीट का रावण और 45-45 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले लगाए गए थे। सोनिया गांधी इस रामलीला में रावण दहन में शामिल हुईं।
#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu watches the burning of effigies, as she attends the #VijayaDashami festivities organised by Shri Dharmic Leela Committee.
(Video Source: President of India/YouTube) pic.twitter.com/0tNQrsVxRm
— ANI (@ANI) October 2, 2025
खबर अपडेट की जा रही है.