रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% अतिरिक्त टैरिफ पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के तेल व्यापार नीतियों का समर्थन किया है। लावरोव ने कहा कि भारत तेल व्यापार पर खुद से फैसले लेने में सक्षम है और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ अपने संवाद का उल्लेख करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत को इस मामले में किसी से पूछने की आवश्यकता नहीं है।
लावरोव ने भारत के ‘आत्मसम्मान’ की सराहना की और कहा कि भारत ने हमेशा अपनी शर्तों पर व्यापार करने की बात कही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत दूसरे देशों से तेल खरीद सकता है और यह भारत का आंतरिक मामला है, जिसका अमेरिका से कोई लेना-देना नहीं है। लावरोव ने यह भी बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर में भारत का दौरा करने वाले हैं, जिससे दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का पता चलता है।