भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल अदिती रिकॉर्ड्स पर अपनी बेटी अदिती के नाम से पहला नवरात्रि स्पेशल देवी गीत ‘शीतली मईया’ रिलीज किया है। इस गीत में अंजना सिंह और उनकी बेटी दोनों हैं, हालांकि गाने को किसी और ने गाया है। यह गीत 26 सितंबर को रिलीज हुआ। प्रशांत सिंह ने इंस्टाग्राम पर गाने की झलक शेयर करते हुए लिखा, ‘जय माता दी, बहुत ही प्यारा देवी गीत आ चुका है। पूरा वीडियो देखने के लिए अदिती रिकॉर्ट्स यूट्यूब चैनल पर जाएं।’ इस गीत में अंजना सिंह और उनकी बेटी अदिती सिंह ने अभिनय किया है, जबकि लाडो मधेशिया ने शिल्पी राज के साथ मिलकर इसे गाया है। अंजना सिंह ने गीत को प्रोड्यूस किया है, और सावन प्रजापति ने इसका निर्देशन किया है। वीआर वर्मा ने संगीत दिया है, शैलेश यादव लाला ने गीत लिखे हैं, सोनू प्रीतम ने कोरियोग्राफी की है, और मोहन सोनी ने प्रोडक्शन किया है। इस गाने में अदिती सिंह को मां दुर्गा के रूप में दिखाया गया है, जिनकी पूजा अंजना सिंह और लाडो मधेशिया कर रहे हैं। अंजना सिंह की आने वाली फिल्म ‘आपन कहाये वाला के बा’ 27 सितंबर को भोजपुरी सिनेमा चैनल पर रिलीज होगी, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है।
Trending
- KBC 17: हास्य कलाकारों ने जमाया रंग, बिग बी हुए लोटपोट
- शुभमन गिल बोले- शमी का बाहर होना मुश्किल, भविष्य को लेकर बोले चयनकर्ता
- सेल खदान में बड़ा हादसा: पुराना टैंकर पलटा, सेल कर्मी राजकुमार सिंह घायल
- आठ जिलों में शीतलहर का प्रकोप: कड़ाके की ठंड की चेतावनी
- काकद्वीप: वकील के चैंबर में लॉ छात्रा की रहस्यमय मौत, पुलिस ने घेरा
- बांग्लादेश का नया संविधान आदेश: संसद की दोहरी भूमिका, उच्च सदन का गठन
- अंगों के फेल होने पर भी रांची के पारस हॉस्पिटल ने बचाई जान
- जमशेदपुर: जेल चौक के पास कारें भिड़ीं, तीन लोगों को लगी चोट
