रायपुर के जागृति नगर में हुई महिला की मौत का मामला आखिरकार सुलझ गया है। पुलिस ने डीएनए रिपोर्ट के आधार पर खुलासा किया है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी, जिसे महिला के पिता और बेटे ने अंजाम दिया था। उन्होंने शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का नाटक रचा था। मृतक महिला का नाम कांति साहू था।
घटना 19 जनवरी 2024 की है, जब महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला था। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की पुष्टि की। रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान और गला दबाने से मौत होने की बात सामने आई।
जांच के दौरान, महिला के नाखूनों में मिले त्वचा के अंशों का डीएनए टेस्ट करवाया गया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि यह त्वचा महिला के पति और बेटे की थी। पुलिस ने इसके बाद पति डोमर साही (51) और बेटे धर्म साहू (25) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पारिवारिक विवाद के कारण हत्या करने की बात स्वीकार की।