रूस ने भारत को Su-57 लड़ाकू विमानों के निर्माण और आपूर्ति का प्रस्ताव दिया है, जिससे भारत के रक्षा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। यह जानकारी TASS समाचार एजेंसी के माध्यम से मिली।
इंडिया टुडे के सूत्रों के मुताबिक, रूस की सैन्य-तकनीकी सहयोग प्रणाली से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि भारत 2026 तक पांच S-400 ‘ट्रायम्फ’ मिसाइल सिस्टम प्राप्त कर सकता है।
रूसी सैन्य-तकनीकी सहयोग सेवा के प्रमुख दिमित्री शुगेव ने कहा कि ‘भारत के पास पहले से ही हमारा S-400 सिस्टम है। हम इस क्षेत्र में अपने सहयोग को और बढ़ा सकते हैं, जिसका मतलब है नई डिलीवरी। फिलहाल, हम बातचीत कर रहे हैं।’
भारत ने 2018 में रूस के साथ पांच S-400 सिस्टम के लिए 5.5 बिलियन डॉलर का समझौता किया था। बाकी दो यूनिट्स की डिलीवरी 2026 और 2027 में होने वाली है। भारत ने पाकिस्तान और चीन जैसे दुश्मनों से अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए S-400 सिस्टम को शामिल किया।