टाटा मोटर्स ने नई जीएसटी दरों के लागू होने के बाद ‘Festival of GST’ कैंपेन लॉन्च किया है, जो नवरात्रि 2025 से शुरू हो गया है। इस फेस्टिवल के तहत, ग्राहक टाटा की कारों पर ₹2 लाख तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर जीएसटी में कटौती के बाद ग्राहकों को अतिरिक्त बचत करने का मौका देता है। यह विशेष ऑफर 30 सितंबर 2025 तक ही मान्य है।
टाटा नेक्सन इस फेस्टिवल में सबसे अधिक छूट के साथ उपलब्ध है, जिसमें कुल ₹2 लाख तक का डिस्काउंट शामिल है। इसमें गाड़ी की कीमत में ₹1.55 लाख की कटौती की गई है और ₹45 हजार का अतिरिक्त लाभ भी शामिल है। कर्व पर ₹1.07 लाख तक, हैरियर और सफारी पर क्रमशः ₹1.94 लाख और ₹1.98 लाख तक की छूट मिल रही है। पंच पर ₹1.58 लाख और अल्ट्रोज पर ₹1.76 लाख तक की बचत का अवसर है।
नई जीएसटी दरों के बाद, टाटा की कारों की एक्स-शोरूम कीमतें बदल गई हैं। टाटा टिगोर अब ₹5.48 लाख में, अल्ट्रोज ₹6.30 लाख में, नेक्सन ₹7.31 लाख में, कर्व ₹9.65 लाख में, हैरियर ₹13.99 लाख में और सफारी ₹14.66 लाख से शुरू हो रही है।
कई टाटा मॉडल अब लॉन्च प्राइस से भी कम कीमत पर उपलब्ध हैं। टाटा पंच की नई कीमत ₹5.49 लाख है, जो इसके लॉन्च प्राइस के बराबर है। टाटा टियागो अब 2020 में लॉन्च हुई कीमत से भी कम, ₹4.57 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। नेक्सन, पंच और हैरियर पर जीएसटी दर में कटौती के अलावा अतिरिक्त लाभ भी दिए जा रहे हैं। नेक्सन की कीमत में 17.5% तक की कमी आई है।