दिल्ली में अब बारिश का दौर रुक गया है और धूप निकल आई है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 6 दिनों तक दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। 21 से 26 सितंबर तक दिल्ली में मौसम साफ रहेगा।
आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी तापमान इसी के आसपास रहेगा। 21 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश की संभावना है। 21 से 24 सितंबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी भारी बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है। 21 सितंबर को मराठवाड़ा और गुजरात में भी भारी बारिश की संभावना है। 21 और 22 सितंबर को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है।
अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 21 से 24 सितंबर तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। 21 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में बिजली चमकने के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
21 और 22 सितंबर को तमिलनाडु, रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। 21, 24-26 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज हवाएं चलने की संभावना है। 21 से 25 सितंबर के दौरान इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।