क्या आपको पता है कि Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) में से किस कंपनी के रिचार्ज प्लान सबसे महंगे हैं? हम आज तीनों कंपनियों के सबसे महंगे प्रीपेड प्लान की जानकारी लेकर आए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि Vodafone Idea का एक प्लान Reliance Jio और Airtel के प्लान से 1000 रुपये महंगा है।
**Vi 4999 प्लान की विशेषताएं**
Vodafone Idea का सबसे महंगा प्लान 4999 रुपये का है। इस प्लान में रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अतिरिक्त, इस प्लान में 365 दिनों के लिए Vi Movies & TV ऐप के जरिए 19 OTT ऐप्स का एक्सेस, एक साल के लिए Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन, रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा और वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है।
**Jio 3999 प्लान की विशेषताएं**
3999 रुपये वाले Reliance Jio प्लान में Vodafone Idea की तुलना में ज्यादा डेटा मिलता है। इस प्लान में हर दिन 2.5GB हाई स्पीड डेटा, कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलते हैं। 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ, इस प्लान में तीन महीने के लिए Jio Hotstar का फ्री एक्सेस, Reliance Digital से खरीदारी पर 399 रुपये की छूट, Ajio से खरीदारी पर 200 रुपये की छूट (न्यूनतम 1000 रुपये की खरीदारी), तीन महीने के लिए Zomato Gold, एक महीने के लिए Jio Saavn Pro, Netmeds और इज माय ट्रिप जैसे कई फायदे भी शामिल हैं।
**Airtel 3999 प्लान**
3999 रुपये वाले Airtel प्लान में आपको रोजाना 2.5GB हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में एक साल के लिए Jio Hotstar, अनलिमिटेड 5G डेटा, स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून और एक साल के लिए Perplexity Pro AI की सुविधा भी मिलती है।