भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मिसाइज एसयूवी सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ने वाला खंड है। अगस्त 2025 के बिक्री आंकड़े इस सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाते हैं। कई मॉडलों ने बिक्री में वृद्धि दर्ज की है, जबकि कुछ की बिक्री में गिरावट आई है। इस रिपोर्ट में, हम उन कारों पर नज़र डालेंगे जिन्होंने अगस्त के महीने में Vitara और Harrier को पीछे छोड़ दिया।
हुंडई क्रेटा 15,924 यूनिट्स की बिक्री के साथ शीर्ष पर रही। हालांकि, अगस्त 2024 में बेची गई 16,762 यूनिट्स की तुलना में इसमें 5% की गिरावट आई। इस गिरावट के बावजूद, क्रेटा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिडसाइज एसयूवी बनी हुई है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो 9,840 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। हालांकि, पिछले वर्ष की समान अवधि में बेची गई 13,787 यूनिट्स की तुलना में बिक्री में 29% की गिरावट आई।
टोयोटा हाई राइडर ने 39% की वृद्धि दर्ज करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। अगस्त 2024 में 6,534 यूनिट्स की तुलना में 9,100 यूनिट्स की बिक्री हुई। हाइब्रिड मॉडल की बढ़ती मांग ने इसकी बिक्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 5,743 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 36% कम है। महिंद्रा XUV700 की बिक्री में भी गिरावट आई, जो 45% कम रही। अगस्त 2024 में 9,007 यूनिट्स की तुलना में केवल 4,956 यूनिट्स बिकीं।
किआ सेल्टोस 4,687 यूनिट्स की बिक्री के साथ छठे स्थान पर रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 28% कम है। टाटा हैरियर की बिक्री में 63% की वृद्धि हुई, जबकि कर्व की बिक्री में 51% की गिरावट आई।
होंडा एलिवेट और टाटा सफारी बिक्री के मामले में सबसे नीचे रहे। एलिवेट की बिक्री में 4% की गिरावट आई, जबकि सफारी की बिक्री में 24% की गिरावट आई।