लातेहार। झारखंड के लातेहार प्रखंड के टेमकी गांव में, चाऊमीन खाने के बाद 30 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों को तुरंत लातेहार सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें उपचार दिया गया और अब वे खतरे से बाहर हैं। गांव में जितिया पर्व के बाद बुधवार को एक मेला आयोजित किया गया था। मेले में चाऊमीन खाने के बाद बच्चों को उल्टी होने लगी। घटना की खबर मिलते ही, स्थानीय लोगों ने जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव और पूर्व मुखिया राजेश उरांव को सूचित किया। जनप्रतिनिधियों ने तत्काल अस्पताल से संपर्क कर एम्बुलेंस की व्यवस्था की और बच्चों को रात में ही अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जय प्रकाश जायसवाल ने बच्चों का इलाज किया। इलाज के बाद अधिकांश बच्चे ठीक हो गए हैं। डॉक्टर जयप्रकाश जायसवाल ने बताया कि कुछ बच्चे गंभीर थे, जबकि अन्य को मामूली समस्या थी। फिलहाल, सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं।
Trending
- रामदास सोरेन के सपनों को साकार करने की पहल: कल्पना सोरेन ने सोमेश के लिए मांगी जनता से वोट
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वयं बाइक चलाकर युवाओं को दिया सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश
- उप राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
- राहुल गांधी के सेना पर बयान पर राजनाथ का कड़ा प्रहार: ‘सैन्य धर्म ही सर्वोपरि’
- उप राष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन से मुख्यमंत्री श्री साय ने की भेंट
- “छत्तीसगढ़ प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम” प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
- चीन के वायु प्रदूषण नियंत्रण मॉडल से दिल्ली को क्या सीखना चाहिए?
- विजन 2047 की ओर सशक्त कदम: छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट 2025 ने खोले नवाचार के नए द्वार
