आज, जब पूरा देश हिंदी दिवस मना रहा है, तो आइए जानते हैं विराट कोहली की 10वीं कक्षा में हिंदी में कितने नंबर आए थे। कोहली, जो क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं, क्या पढ़ाई में भी उतने ही अच्छे थे? कोहली ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। उनकी 10वीं की मार्कशीट के अनुसार, उन्हें हिंदी में 75 नंबर मिले थे और B1 ग्रेड प्राप्त हुआ था।
अंग्रेजी में उन्हें 83 नंबर और A1 ग्रेड मिला था, जबकि सोशल साइंस में 81 नंबर हासिल किए। गणित में 51 और विज्ञान में 55 नंबर थे। कोहली ने 2004 में 10वीं की परीक्षा पास की थी और 2008 में भारत के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया।