पलामू जिले में एक करोड़ रुपये की हथिनी चोरी हो गई है। महावत हथिनी को लेकर भाग गया है। हथिनी में चिप लगे होने के कारण वन विभाग और पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है। मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के नरेंद्र कुमार शुक्ला ने मेदिनीनगर सदर थाना में मामला दर्ज कराया है। नरेंद्र ने बताया कि जयमति नामक हथिनी उन्हें संगम लाल से मिली थी। वह हथिनी को झारखंड लाए, क्योंकि उनके गांव में उसके लिए भोजन की व्यवस्था नहीं थी। हथिनी की देखभाल मुन्ना पांडेय और मुन्ना पाठक को सौंपी गई थी। उनकी दोस्ती एक अन्य हाथी के मालिक ताड़केश्वर नाथ से हुई। दोनों हाथिनी को लेकर पलामू के जोरकट इलाके में गए थे। 11 अगस्त को पलामू पहुंचे नरेंद्र ने बताया कि 13 अगस्त को हथिनी और महावत दोनों गायब थे। काफी खोजबीन के बाद भी हथिनी का पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार, हथिनी की कीमत एक करोड़ रुपये है। जांच जारी है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वन विभाग चिप के माध्यम से हथिनी का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।
Trending
- प्रेम में धोखा? पूर्वी सिंहभूम में युवक ने की आत्महत्या, जांच जारी
- अनिल अंबानी ग्रुप पर शिकंजा: ₹3000 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति जब्त
- पाकिस्तान पर ट्रम्प का बड़ा आरोप: परमाणु परीक्षण का सच आया सामने
- पगड़ी और पुलिस: हेलमेट अभियान में दिखा सम्मान और सुरक्षा का संगम
- तेलंगाना में ट्रक-बस की टक्कर: 19 जानें गईं, कई घायल
- अफगानिस्तान में कयामत: 6.3 तीव्रता के भूकंप से मचा हाहाकार, कई मरे
- 3 नवंबर टैरो भविष्यवाणियां: राशियों के लिए आज क्या खास लेकर आए हैं कार्ड्स?
- भारत की विश्व कप जीत: हरमनप्रीत-स्मृति की नम आंखें, इतिहास रचा
