रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को जेसोवा (झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन) के प्रतिनिधिमंडल ने रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपावली मेले में शामिल होने का निमंत्रण दिया। यह मुलाकात शुक्रवार को हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मेले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। जेसोवा के सदस्यों ने सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों और गतिविधियों के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
इस मुलाकात में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य रंजना कुमार और ज्योति मंजू भी उपस्थित थीं।