पत्थलगांव में, जांजुनवानी प्राथमिक स्कूल की महिला प्राचार्य अंग्नेश मिंज ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं। जालसाजों ने महिला को फंसाकर दो दिन के अंदर 2 लाख 65 हजार रुपये एक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। मिली जानकारी के अनुसार, महिला प्राचार्य को एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने पूछा कि क्या वह फोन पे का इस्तेमाल करती हैं। महिला ने हां में जवाब दिया। इसके बाद उनसे खाते में मौजूद रकम के बारे में पूछा गया। महिला ने बताया कि उनके पास लगभग 3 लाख रुपये हैं। इस पर, ठग ने लालच दिया कि अगर वह 3 लाख रुपये भेजती हैं तो उन्हें 3 लाख 18 हजार रुपये वापस मिलेंगे। ठग के झांसे में आकर महिला ने अपने और अपने फोन पे नंबर से कुल 2 लाख 65 हजार रुपये बताए गए खाते में जमा करा दिए। जब उन्हें पैसे वापस नहीं मिले तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। महिला शिक्षक ने पत्थलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending
- मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज भारत मे ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर श्री फिलिप ग्रीन ओएएम ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री को ऑस्ट्रेलिया आने का दिया न्योता
- मुख्यमंत्री से उनके आवासीय कार्यालय में भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर ने की मुलाकात
- BJP में युवा नेतृत्व का उदय: 45 की उम्र में नितिन नवीन बने कार्यकारी अध्यक्ष
- बॉन्डी बीच नरसंहार: हनुक्का पर हमला, 12 मरे, 29 घायल
- ई-केवाईसी का झांसा देकर बैंक खाते से ₹3.69 लाख उड़ाए, राशन कार्ड धारक सावधान!
- बीजापुर मुठभेड़: 18 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
- बांग्लादेश के आरोपों पर भारत का कड़ा रुख: ‘लोकतांत्रिक प्रक्रिया का समर्थन’
- अमेरिका: ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत
