हाल ही में पुर्तगाल में हुई गैंगवार के बाद, भारत में गैंगस्टरों के बीच तनाव बढ़ गया है। इस बीच, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने लॉरेंस बिश्नोई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भट्टी का दावा है कि बिश्नोई ने उसे मारने के लिए गुंडे भेजे थे। भट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया जिसमें एक शख्स ने उसे चुनौती दी, जिसके जवाब में भट्टी उसी जगह पर पहुंचा और बिश्नोई को खुली धमकी दी। भट्टी ने कहा, ‘तूने मेरी यारी देखी है, अब दुश्मनी देख’।
शहजाद भट्टी ने कहा कि वह सिद्धू मूसेवाला नहीं है और अगर उसे कुछ हुआ तो बिश्नोई को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। भट्टी ने 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की और पुर्तगाल मामले का भी जिक्र किया।
शहजाद भट्टी और लॉरेंस बिश्नोई की दोस्ती तब सामने आई थी जब 2024 में उनकी एक वीडियो कॉल वायरल हुई थी। हालांकि, बाद में बिश्नोई ने कहा कि भट्टी भारत का दुश्मन है। भट्टी ने यह भी दावा किया कि उसने जीशान अख्तर को भारत से भागने में मदद की, जिसका नाम मुंबई पुलिस की चार्जशीट में शामिल है। भट्टी एक पाकिस्तानी गैंगस्टर है जो अक्सर हथियारों के वीडियो पोस्ट करता है और पाकिस्तान में प्रतिबंधित है।