Samsung Galaxy Event में Galaxy S25 FE को पेश किया गया है, जो Galaxy S24 FE का उन्नत संस्करण है। नए फोन के लॉन्च के बाद, लोग दोनों मॉडलों के बीच डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी में अंतर जानना चाहते हैं। चलिए जानते हैं कि S24 FE और S25 FE में क्या अंतर हैं?
**डिस्प्ले**
दोनों ही फोन 6.7 इंच के डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिनमें फुल एचडी प्लस रेज़ोल्यूशन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। सैमसंग ने बेहतर विजिबिलिटी के लिए दोनों स्मार्टफोन्स में विजन बूस्टर फीचर का इस्तेमाल किया है।
**प्रोसेसर**
Galaxy S25 FE में बेहतर स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है, जो एक महत्वपूर्ण अपग्रेड है। पिछले साल के S24 FE में Exynos 2400e प्रोसेसर था, जो Exynos 2400 से थोड़ा कमज़ोर था।
**कैमरा**
कैमरा सेटअप में कोई बदलाव नहीं है। दोनों फोनों में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। S25 FE में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जबकि S24 FE में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा था।
**बैटरी और चार्जिंग**
S25 FE में 4900mAh की बैटरी है, जबकि S24 FE में 4700mAh की बैटरी थी। S25 FE में 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि S24 FE में 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट था। दोनों फोन 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
**कीमत**
S25 FE की शुरुआती कीमत 650 डॉलर (लगभग 57,393 रुपये) है। S24 FE फ्लिपकार्ट पर 39,999 रुपये और 45,999 रुपये में उपलब्ध है।