केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है, जिन्होंने हाल ही में पटना में अपने भांजे और समर्थकों के साथ डांस किया था। मांझी ने कहा कि तेजस्वी को यह समझना चाहिए कि यह सुशासन की असली तस्वीर है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उस समय की सरकार होती, तो ये युवा गुंडों द्वारा उठा लिए जाते और मुख्यमंत्री आवास पर ‘कट्टे पर डिस्को’ कर रहे होते। मांझी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि तेजस्वी एनडीए के सुशासन को देख रहे हैं, लेकिन फिर भी सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को यह समझना होगा कि बिहार के लिए एनडीए क्यों जरूरी है। तेजस्वी यादव ने हाल ही में वोटर अधिकार यात्रा में हिस्सा लिया था, जिसके समापन के बाद वह मस्ती करते हुए जेपी गंगा पथ पर डांस करते नजर आए।
Trending
- धमतरी में रिकॉर्ड रफ्तार से धान खरीदी
- रायपुर साहित्य उत्सव 2026
- ग्राफ्टेड बैंगन से बदली खेती की तस्वीर – खरसिया के किसान मुरलीधर साहू ने
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलम्पिक का शाब्दिक शुभारंभ किया
- रायपुर साहित्य उत्सव 2026
- झारखंड विधान सभा परिसर में मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।
- चाय बगान क्षेत्र के परिवारों की फरियाद लेकर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी तक पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
- राशि विवाद: मंत्री का पलटवार, ‘विपक्ष समय नहीं मांगता’
