शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार के लिए मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। आए दिन शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा का नाम विवादों में आ रहा है। शिल्पा और राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी के आरोपों के कुछ हफ़्तों बाद, शिल्पा शेट्टी ने मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने लोकप्रिय रेस्टोरेंट, बैस्टियन को बंद करने की घोषणा की है। शिल्पा के इस फैसले से सभी हैरान रह गए। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए यह खबर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ साझा की। उन्होंने लिखा, ‘इस गुरुवार को एक युग का अंत हो रहा है क्योंकि हम मुंबई के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक – बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कह रहे हैं। इसने हमें अनगिनत यादें, अविस्मरणीय रातें और शहर की नाइटलाइफ को आकार देने वाले पल दिए हैं, और अब यह अंतिम विदाई ले रहा है।’ बैस्टियन बांद्रा, शिल्पा शेट्टी और रेस्टोरेंट के मालिक रंजीत बिंद्रा की साझेदारी में बना था। 2016 में शुरू हुआ यह रेस्टोरेंट अपने सी-फूड के लिए जाना जाता था। सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने भी यहीं अपना वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया था। उल्लेखनीय है कि बैस्टियन को शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर लगे 60 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के आरोपों के कुछ हफ़्तों बाद ही बंद कर दिया गया।
Trending
- दो की मौत, तीन घायल: तेज रफ्तार ने ली दो जानें
- भारत-अमेरिका व्यापार संधि: दर्पण जैन के हाथों में कमान
- Su-57E इंजन की तकनीक भारत को मिली: IAF की शक्ति में होगा इजाफा
- किरण पब्लिक स्कूल में फुटबॉल का नया अध्याय: बिरसा मुंडा अकादमी
- केरल निकाय चुनाव: प्रथम चरण में 70.9% वोटिंग, मतदाताओं का उत्साह
- लातविया का ‘पुरुष अकाल’: महिलाएं ढूंढ रही हैं ‘एक घंटे वाले पति’
- JPS से IPS बने 5 अधिकारी: झारखंड पुलिस सेवा में बड़ा प्रमोशन
- BB 19 विजेता गौरव खन्ना के पिता ने फरहाना पर साधा निशाना, कहा ‘मार देता थप्पड़’
