बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में मंदिर के एक पुजारी की हत्या का मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस जांच में पता चला कि हत्या अवैध संबंधों से जुड़ी थी। पुजारी जागेश्वर पाठक के एक विवाहित महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसके कारण महिला के पति ने पुजारी की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पुजारी को पूजा के बहाने बुलाया गया और सस्पेंशन पाइप से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना 31 अगस्त को तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट में पाठ बाबा मंदिर परिसर में हुई थी, जहां पुजारी जागेश्वर पाठक का शव खून से लथपथ पाया गया था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची।
बिलासपुर के एसएसपी राजनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने सभी एंगल से जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस को पुजारी के एक महिला के साथ अवैध संबंधों की जानकारी मिली। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी सुरेश, हेमकुमार, धनराज, मुकेश और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी कोटा, तखतपुर थाना टीम और ACCU टीम ने जांच की। पुलिस की सक्रियता से, अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटे के अंदर सुलझा ली गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला कि आरोपी सुरेश की पत्नी के साथ मृतक पुजारी के अवैध संबंध थे, जो मंदिर के सामने खेत में खेती के दौरान बने थे।
आरोपी सुरेश अवैध संबंधों के कारण गुस्से में था। पुलिस के अनुसार, सुरेश धुरी और उसकी पत्नी का 6 महीने पहले सामाजिक तलाक हो गया था। सुरेश पुजारी से बदला लेना चाहता था, इसलिए उसने शनिवार रात को अपने दोस्तों के साथ पुजारी को मोटरसाइकिल की पूजा के बहाने बुलाया। इस दौरान ईंट और सस्पेंशन पाइप से पुजारी पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद एक नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।