पीएनबी धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम की अदालत ने एक बार फिर झटका दिया है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। चोकसी ने 22 अगस्त को एक नई जमानत याचिका दायर की थी, जिसमें घर में नजरबंद रखने का अनुरोध किया गया था। अदालत ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि अगर उन्हें जमानत पर रिहा किया गया तो वह भाग सकते हैं। सीबीआई ने अदालत को बताया कि चोकसी कानूनी प्रक्रिया से बचते रहे हैं और विभिन्न न्यायालयों के अधिकार क्षेत्र से भागकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। सीबीआई चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए बेल्जियम के अभियोजन पक्ष की मदद कर रही है।
Trending
- Happy Choti Diwali 2025: 50+ Wishes & Messages for Loved Ones
- ऑस्ट्रेलिया की नई वनडे जोड़ी! भारत के खिलाफ सीरीज में डेब्यू करेंगे रैनशॉ और ओवेन
- इप्सोवा में दीवाली का जश्न: लोकगीतों पर झूमे बच्चे, थिरके कलाकार
- 200 करोड़ राजस्व क्षति: पत्थर माफिया पर CM से कार्रवाई की गुहार, बाबूलाल का पत्र
- कांकेर में 39 हथियार समेत 50 नक्सलियों ने छोड़े हथियार, 32 महिलाएं शामिल
- बिहार चुनाव: JMM ने छोड़ा महागठबंधन, कांग्रेस ने उतारे नए चेहरे
- भारत का चंद्रयान-2 सूर्य के तूफ़ान को पकड़ने वाला पहला मिशन बना
- ODI डेब्यू करेंगे मैट रेनशॉ और मिशेल ओवेन, भारत के खिलाफ सीरीज की शुरुआत