रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में BOYES & MOORES INTERNATIONAL COMPANY जापान के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और बस्तर के अविनाश तिवारी के साथ बातचीत की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और उद्योगों की स्थापना को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार की निवेश-समर्थक नीतियों, औद्योगिक ढांचे और निवेशकों को प्रदान की जाने वाली सहायता पर प्रकाश डाला। अविनाश तिवारी, जो बस्तर जिले के तोकापाल क्षेत्र के मूल निवासी हैं और नवोदय विद्यालय, बारसूर (दंतेवाड़ा) के पूर्व छात्र रहे हैं, वर्तमान में जापान की एक प्रमुख कंपनी में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता डॉ. सुरेश तिवारी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अविनाश तिवारी जैसे युवा, जिन्होंने बस्तर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है, की भागीदारी से प्रदेश में उद्योग और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस बात पर जोर दिया कि यह गौरव की बात है कि बस्तर के प्रतिभाशाली युवा अब छत्तीसगढ़ के विकास में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
Trending
- झारखंड के छिपे रत्न: 8 अविस्मरणीय जलप्रपात, ज़रूर देखें!
- त्रिशूर नगर निगम: UDF का दबदबा, BJP इन वार्डों में आगे
- पाकिस्तान के दबाव में खाड़ी देशों ने रोकी ‘धुरंधर’, भारत के 200 अरब डॉलर व्यापार पर सवाल
- डिवाइन स्ट्राइकर्स बने बी.आई.टी क्रिकेट लीग 2025 के पहले चैंपियन
- गौरव गेरा का ‘धुरंधर’ में रूपांतरण: मेकअप आर्टिस्ट ने साझा किया वीडियो
- U19 एशिया कप: 171* रन, वैभव सूर्यवंशी ने भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत
- भालूबासा: नशे की खुराक न मिलने पर युवक ने दी जान, फैली सनसनी
- दिल्ली प्रदूषण: AQI 387, गंभीर श्रेणी में 18 इलाके, NCR भी प्रभावित
