भारत में जल्द ही गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा, जिसे लोग पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। इस त्योहार और हिंदू संस्कृति का हॉलीवुड सितारों पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है।
जर्मन मॉडल और एक्ट्रेस क्लाउडिया सिएस्ला ने 2009 में हिंदू धर्म अपना लिया। वे भगवान गणेश की भक्त हैं और उनकी शिक्षाओं का पालन करती हैं।
लीना हेडी, जो गेम ऑफ थ्रोन्स में अपने काम के लिए जानी जाती हैं, भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी में विश्वास करती हैं। उन्होंने दोनों देवताओं के टैटू बनवाए हैं, जो उनकी आध्यात्मिकता को दर्शाते हैं।
अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स ने ‘ईट प्रे लव’ फिल्म की शूटिंग के बाद हिंदू धर्म अपनाया और आध्यात्मिक शांति पाई।
विल स्मिथ ने भले ही किसी धर्म को नहीं अपनाया, लेकिन उन्हें भारत में हिंदू परंपराओं में भाग लेते देखा गया है। उनकी बेटी विलो भगवान कृष्ण की पूजा करती हैं।
एडम लेवी, जो द हनीडॉग बैंड से जुड़े हैं, ने अपने ब्लॉग में भगवान गणेश सहित कई देवी-देवताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।