रांची में सुखदेवनगर थाना पुलिस ने न्यू मार्केट स्थित बस स्टैंड पर छापेमारी कर एक बस से दो करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना से आ रही एक बस में जाली नोटों की तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बस स्टैंड पर छापेमारी की। पुलिस ने बस से जाली नोटों से भरे बक्से बरामद किए। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने एक कार को भी जब्त किया है।
Trending
- पीएम मोदी: आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता, दोहरे मापदंड को कोई स्थान नहीं
- | पाकिस्तान का राफेल पर झूठ बेनकाब: फ्रांस ने जियो टीवी के दावों को किया खारिज
- झारखंड पवेलियन में प्रदर्शित रांची स्मार्ट सिटी मॉडल बना आकर्षण का केंद्र
- एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान हमारे राष्ट्रीय जीवन का सशक्त प्रतीक – राज्यपाल श्री डेका
- सरकारी जमीन पर भू-माफिया की JCB, CO ने रोका अतिक्रमण, जांच जारी
- सोनम कपूर का प्रेग्नेंसी ग्लो: बेबी बंप के साथ नई तस्वीरें वायरल
- साका के आर्सेनल कॉन्ट्रैक्ट पर बोले आर्टेटा: ‘विश्वास है, वो यहीं रहेंगे’
- ITBP की बड़ी पहल: LAC पर 10 ऑल-वुमन BOPs, महिला जवानों की भूमिका बढ़ेगी
