Instagram लगातार अपने उपयोगकर्ताओं के लिए नए-नए फीचर्स ला रहा है। इस बार कंपनी ने 5 ऐसे अपडेट दिए हैं जो आपके Instagram अनुभव को बदल देंगे। इनमें रील्स रीपोस्ट, फ्रेंड्स मोड, लोकेशन शेयरिंग, म्यूजिक डिस्क और 20 मिनट तक की रील्स शामिल हैं। यहां इन फीचर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है कि ये कैसे काम करते हैं और इन्हें इस्तेमाल करने का क्या तरीका है।
**रील्स रीपोस्ट:** अब, आप किसी भी रील को अपने दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ रीपोस्ट कर सकते हैं। यह X के रीट्वीट फीचर की तरह है। यह पोस्ट आपकी प्रोफाइल पर भी दिखेगी।
**फ्रेंड्स मोड:** Instagram ने दोस्तों के बीच कनेक्शन को और मजबूत करने के लिए फ्रेंड्स मोड पेश किया है। इस मोड को ऑन करने के बाद, आप केवल अपने दोस्तों की पोस्ट, स्टोरीज और रील्स देख पाएंगे। अगर आप पब्लिक कंटेंट से ब्रेक लेना चाहते हैं और सिर्फ अपने दोस्तों के अपडेट्स देखना चाहते हैं, तो यह फीचर आपके लिए है। यह आपको Instagram अपडेट करने के बाद किसी भी रील पर सबसे ऊपर Reel/Friends में दिखाई देगा।
**फ्रेंड्स लोकेशन:** अब, आप Instagram पर अपने दोस्तों की लोकेशन भी जान सकते हैं। यह फीचर गूगल मैप्स की तरह काम करेगा, जिससे आप अपने दोस्त की वर्तमान लोकेशन देख पाएंगे।
**म्यूजिक डिस्क:** Instagram ने म्यूजिक सुनने का एक नया तरीका पेश किया है। म्यूजिक डिस्क फीचर में, आप गानों को डिस्क स्टाइल में घुमाकर प्ले कर सकते हैं, जो डीजे डिस्क जैसा दिखेगा। आप अपनी स्टोरी या रील्स पर इस डिस्क स्टाइल म्यूजिक को जोड़ सकते हैं।