Pawan Singh Top 10 Bhojpuri Songs: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी गायकी से करियर शुरू किया और फिर अभिनय में भी कदम रखा। आज, वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। पवन सिंह लगभग 20 सालों से इंडस्ट्री में हैं और उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी गाने दिए हैं, जिन्हें यूपी-बिहार के लोग पसंद करते हैं। पवन सिंह ने कुछ हिंदी गाने भी गाए हैं जिन्हें पसंद किया गया।
पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों में गाने गाते हैं और म्यूजिक एल्बम भी बनाते हैं। फिल्मों के गानों से ज्यादा उनके एल्बम सॉन्ग्स को व्यूज मिलते हैं। उनके गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं और कुछ पुराने गाने आज भी शादी या पार्टी में खूब सुने जाते हैं। यहां पवन सिंह के 10 सबसे लोकप्रिय भोजपुरी गाने दिए गए हैं:
‘लालीपॉप लागेलू’: पवन सिंह को इस गाने से देशभर में लोकप्रियता मिली। इसे पवन सिंह ने गाया था, जबकि बोल विनय बिहारी, जाहिद अख्तर और गोविंद विद्यार्थी ने लिखे थे। म्यूजिक विनय विनायक और लवली शर्मा ने दिया था। यह गाना हर पार्टी और शादी की शान है।
‘छलकता हमरो जवनिया’: यह गाना 2016 में रिलीज हुई फिल्म भोजपुरिया राजा का है। इसमें पवन सिंह और काजल राघवानी थे। गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया था।
‘धनिया ए जान’: यह म्यूजिक एल्बम 2023 में रिलीज हुआ था। इसे पवन सिंह और चांदनी सिंह पर फिल्माया गया था। गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया था। बोल विजय चौहान ने लिखे और म्यूजिक विकास यादव ने दिया था। वीडियो रवि पंडित ने डायरेक्ट किया था।
‘धनी हो सब धन’: यह गाना 2023 में रिलीज हुआ था, जिसे पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया था। इसे पवन सिंह और क्वीन शालिनी पर फिल्माया गया था। बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया था। बिभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया और अजय सिन्हा प्रोड्यूसर थे।
‘घघरी घघरी’: यह भोजपुरी गाना इसी साल रिलीज हुआ। इसे पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया था, जबकि पवन सिंह और श्वेता शर्मा पर फिल्माया गया था। बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया।
‘राजा जी के दिलवा’: यह गाना 2023 में रिलीज हुआ, जिसे पवन सिंह और क्वीन शालिनी पर फिल्माया गया। गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया था। म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया, बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे और गोल्डी जायसवाल ने डायरेक्ट किया।
‘रात दिया बुता के’: यह गाना 2017 में रिलीज हुई फिल्म सत्या का हिट गाना है, जिसमें पवन सिंह और आम्रपाली दुबे थे। पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह ने भी अभिनय किया था। गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने गाया था, बोल सुमित सिंह चंद्रवर्शी ने लिखे थे। म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया था।
‘बबुआन’: यह गाना 2024 में रिलीज हुआ, जिसे पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया था। इसे पवन सिंह और चांदनी सिंह पर फिल्माया गया था। बोल विजय चौहान ने लिखे और म्यूजिक शुभम एसबीआर ने दिया। यह गाना पवन सिंह की फिल्म सूर्यवंशम का है।
‘ले ला पुदीना’: यह मजेदार भोजपुरी गाना 4 साल पहले रिलीज हुआ, जिसे पवन सिंह और अनुपमा यादव ने गाया था। इसे पवन सिंह और माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया था। बोल कुंदन पांडे और अर्जुन अकेला ने लिखे, जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया।
‘बारिश बन जाना’: 4 साल पहले, पवन सिंह ने हिंदी गाने ‘बारिश बन जाना’ का भोजपुरी वर्जन गाया, जिसमें पायल देव ने उनका साथ दिया। भोजपुरी वर्जन के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे, जबकि म्यूजिक आदित्य देव का था।