हॉकी के प्रति उत्साह जगाने के लिए आयोजित ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों में घूम रही है, साथ ही चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड राज्यों से भी होकर गुजरेगी। इस यात्रा का लक्ष्य युवाओं को हॉकी के प्रति आकर्षित करना, खेल भावना को बढ़ावा देना और इस महत्वपूर्ण आयोजन में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। 17 अगस्त को पटना के मरीन ड्राइव, गांधी मैदान और पटना सिटी गुरुद्वारा में यात्रा करने के बाद, आज सुबह ट्रॉफी गौरव यात्रा वैशाली, मुजफ्फरपुर, भोजपुर और बक्सर के लिए रवाना हुई। वैशाली में ट्रॉफी गौरव यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। एन एन कॉलेज सिंघरा महुआ में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने ट्रॉफी और यात्रा में शामिल खिलाड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के साथ खेल अधिकारी राकेश कुमार, एसडीओ महुआ किसलय कुशवाहा, डीएसपी संदीप कुमार, डीपीओ संतोष कुमार, रवींद्र कुमार शाह, स्थानीय लोग और बड़ी संख्या में खिलाड़ी भी उपस्थित थे। सभी ने ‘खेल के रंग, बिहार के संग’ नारे के साथ सभी को प्रेरित किया। भोजपुर पहुंचने पर, जिला खेल कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में जिला खेल अधिकारी आलोक कुमार गौतम, हॉकी संघ के सचिव रतन कुमार, क्रिकेट संघ भोजपुर के विजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार, आशीष कुमार मिश्रा और विजय कुमार सिंह मुख्य अतिथि थे, इनके साथ बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्थानीय लोगों ने ट्रॉफी गौरव यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। ट्रॉफी गौरव यात्रा का हर जिले में भव्य स्वागत किया जा रहा है, और युवाओं और खिलाड़ियों का खेल के प्रति उत्साह देखने लायक है। बिहार के सभी जिलों से होते हुए, ट्रॉफी गौरव यात्रा 29 अगस्त तक राजगीर पहुंचेगी।
Trending
- किसान महापंचायत: चंडीगढ़ में आज बड़े ट्रैफिक बदलाव, इन सड़कों पर दिक्कत
- भारत-इजरायल संबंध मजबूत: नेतान्याहू की भारत यात्रा पर सुरक्षा चिंताओं को इजराइल ने नकारा
- ED की कार्रवाई पर बाबूलाल मरांडी का सनसनीखेज दावा
- टेस्ट मैच: भारत के सामने 549 रनों का लक्ष्य, 2 विकेट गिरे
- ED की कार्रवाई पर सवाल: बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर लगाया अपराध छुपाने का आरोप
- ब्रह्मोस मिसाइल: ऑपरेशन सिंदूर के बाद 450 मिलियन डॉलर की निर्यात डील
- पाकिस्तान के परमाणु रहस्यों का खुलासा: CIA ने बताया कैसे बिकी तकनीक
- ED कार्रवाई पर सवाल: मरांडी का हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप
