पटना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कथित प्रेमी के बेटे पर हमला करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र की है, जहां गुड्डू पासवान नाम के व्यक्ति ने 4 साल के बच्चे को चॉकलेट देने के बहाने घर बुलाया और ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। गुड्डू को शक था कि उसकी पत्नी का बच्चे के पिता के साथ अवैध संबंध है। गुड्डू ने पुलिस को बताया कि उसने खुन्नस निकालने के लिए ऐसा किया क्योंकि उसे अपनी पत्नी पर शक था। घटना के समय बच्चा अपनी नानी के घर रक्षाबंधन के त्योहार के लिए आया हुआ था। गुड्डू बच्चे को अपने घर ले गया और वहां इस घटना को अंजाम दिया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन गुड्डू भाग चुका था। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का बच्चों के ननिहाल वालों से कुछ दिन पहले बहस भी हुई थी।
Trending
- लकी अली का जावेद अख्तर पर गुस्सा: ‘अहंकार बदसूरत’, माफ़ी पर भी सवाल
- दुर्लभ कैंसर से जंग: इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर स्यूसी विल्सन-रो ने बताई आपबीती
- महागठबंधन पर भाजपा का वार: ‘अब यह टूटा हुआ गठबंधन है’
- डोनाल्ड ट्रम्प का दावा: भारत साल के अंत तक रोकेगा रूस से तेल आयात
- राजभवन में दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
- व्यापार तनाव और बिहार चुनाव: पीएम मोदी की आसियान समिट से दूरी
- रूस-यूक्रेन युद्ध: अमेरिका का बड़ा कदम, रोसनेफ्ट और लुकोइल पर कड़े प्रतिबंध
- बिग बॉस 19: नॉमिनेशन के बाद माल्ती पर भड़कीं नेहा, ‘बेशर्म औरत’ कहा