भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे। इस कार्यक्रम में परेड की सलामी भी होगी। मुख्यमंत्री पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे, जिनमें पुलिस पदक भी शामिल हैं। इस अवसर पर 780 बच्चे देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में झंडा फहराएंगे, जबकि मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा, दयालदास बघेल गरियाबंद, केदार कश्यप बालोद, लखन लाल देवांगन कोरबा, श्याम बिहारी जायसवाल जशपुर, ओ.पी. चौधरी रायगढ़, लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर और टंकराम राम वर्मा जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण करेंगे।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल बलौदाबाजार, विजय बघेल बेमेतरा, संतोष पाण्डेय कवर्धा, चिंतामणी महाराज बलरामपुर, रूपकुमारी चौधरी महासमुंद, राधेश्याम राठिया सारंगढ़, कमलेश जांगड़े सक्ती, महेश कश्यप बीजापुर, भोजराज नाग कांकेर, देवेंद्र प्रताप सिंह खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में ध्वजारोहण करेंगे। इसके अतिरिक्त, विधायक पुन्नू लाल मोहले मुंगेली, धरम लाल कौशिक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अमर अग्रवाल कोरिया, अजय चंद्राकर धमतरी, रेणुका सिंह मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, लता उसेंडी कोंडागांव, विक्रम उसेंडी नारायणपुर, राजेश मूणत मोहला-मानपुर-अं.चौकी, किरण देव दंतेवाड़ा और धरमजीत सिंह सुकमा में झंडा फहराएंगे।