अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अलास्का में मुलाकात करने वाले हैं। इस मुलाकात से पहले, दोनों नेताओं के बीच होने वाले हैंडशेक पर सबकी निगाहें टिकी हैं। दोनों नेता एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन सैन्य अड्डे पर मिलेंगे, जहाँ वे पहले हाथ मिलाएंगे और फिर बातचीत करेंगे।
ट्रंप और पुतिन के हैंडशेक का अंदाज़ हमेशा खास रहा है। ट्रंप अपने समकक्षों के साथ पावरप्ले स्टाइल में हाथ मिलाते हैं, जबकि पुतिन लो ग्रिप स्टाइल का इस्तेमाल करते हैं। ट्रंप हाथ मिलाते समय हाथ को झकझोर देते हैं, जबकि पुतिन धीरे से हाथ मिलाते हैं।
2017 में, ट्रंप ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ हाथ मिलाते समय सुर्खियाँ बटोरी थीं। 2019 में जी-20 मीटिंग के दौरान ट्रंप ने पुतिन के साथ पावरप्ले स्टाइल में हाथ मिलाया था, और उनके कंधे पर हाथ भी रखा था। अब जब दोनों नेता फिर से मिल रहे हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार हैंडशेक में कौन हावी होता है – ट्रंप का आक्रामक अंदाज़ या पुतिन का शांत तरीका।